विधानसभा निर्वाचक नामावलियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कराने की तिथियां हुई जारी

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा)l अपर जिला अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कराए जाने के संबंध में निम्न प्रकार तिथियां निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि तैयारी/प्रशिक्षण/मुद्रण की तिथि 28 अक्टूबर 2025 से 03 नवंबर 2025 तक, गणना अवधि 04 नवंबर से 04 दिसंबर 2025 तक, मतदान केंद्रों का युक्तिकरण की तिथि 04 दिसंबर 2025, नियंत्रण तालिका का अद्यतनीकरण और ड्राफ्ट रोल की तैयारी की तिथि 05 दिसंबर से 08 दिसंबर 2025 तक, मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन तिथि 09 दिसंबर 2025, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 09 दिसंबर से 08 जनवरी 2026 तक, नोटिस चरण जारी करना, सुनवाई और सत्यापन गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों और आपत्तियों का निपटान करने की अवधि 09 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक, मतदाता सूची के स्वास्थ्य मापदंडों की जांच करना तथा अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करने की अवधि 03 फरवरी 2026 तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी 2026 को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 04 नवंबर 2025 से 04 दिसंबर 2025 के मध्य दिनांक 27 अक्टूबर 2025 तक के अद्यतन समस्त मतदाताओं को बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से गणना प्रपत्र जिसके पृष्ठ भाग पर सूचना प्रपत्र मुद्रित रहेगा, सभी मतदाताओं को वितरित करा कर उनके द्वारा भरे हुए हस्ताक्षरित गणना प्रपत्र बीएलओ द्वारा पुनः प्राप्त किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago