घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने नगदी सामान के साथ किया गिरफ्तार
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बरगदवां पुलिस ने बीते सोमवार को थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीहाभार में हुई चोरी की घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए विधिक कार्यवाही करते हुए मामले की जांच पड़ताल के बाद आरोपी के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 71/24 की धार480/357/ 411 पंजीकृत कर आरोपी चोर की तलाश में जुटी थी इसी बीच आज मंगलवार की सुबह लगभग दस बजे मुख़बिर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि वांक्षित अभियुक्त चोरी के सामान के साथ कहीं भागने की तैयारी में है। समय रहते अगर घेराबंदी किया जाये तो उसे पकड़ा जा सकता है। पुलिस ने सूचना को गम्भीरता से लेते हुए मुखबिर के बताए हुए स्थान थाना क्षेत्र के सीहाभार पुल के पास से चोरी का 5600 सौ रुपए नगदी नाक की खील पीला धातु आधार कार्ड सहित अभियुक्त प्रदीप यादव पुत्र राम केवल निवासी सीहाभार थाना बरगदवां को हिरासत में लेकर थाने लाई जहां आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस ने उक्त वांक्षित अभियुक्त को जेल भेज दिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक इम्तियाज अहमद उपनिरीक्षक अजीत कुमार भारती, कांस्टेबल हदीश अली मौजूद रहें।
इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष बरगदवां स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि उक्त वांक्षित चोर को नगदी सामान के साथ गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही के बाद उसे न्यायालय चालान किया जा रहा है।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड परदहां के अंग्रेजी माध्यम…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खामपार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमकपुरा टोला कुरमहा में…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विकास खंड मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम पंचायत तिलसवां स्थित अस्थाई गोवंश…