डाक मतपत्र से मतदान को लेकर हुई बैठक

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव में आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों (मतदाताओं) को डाक मतपत्र की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव, डाक मतपत्र प्रभारी/मुख्य राजस्व अधिकारी जल राजन चौधरी ने कलक्ट्रेट सभागार में आवश्यक सेवाओं से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आवश्यक सेवाओं एवं चुनाव ड्यूटी में लगे वैसे कर्मचारी जो मतदान दिवस पर अपने बूथ पर मतदान नहीं कर सकते, उन्हें डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 12 सेवाओं को आवश्यक सेवाओं में शामिल किया गया है, जिनमें सूचना एवं जनसंपर्क, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण (आपातकालीन/एम्बुलेंस सेवाएं), डाक, परिवहन, रेलवे, बिजली, नागरिक उड्डयन, मेट्रो, दूरदर्शन विभाग, ऑल इंडिया रेडियो, बीएसएनएल, मतदान दिवस कवरेज के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत मीडिया कर्मी हैं। इस वर्ग के इच्छुक मतदाता अपना आवेदन प्रपत्र 12डी में अपने विभाग के नोडल अधिकारी से प्रमाणित कराकर रिटर्निंग अधिकारी को भेज सकते हैं। प्राप्त सभी मतदाताओं की सूची तैयार की जाएगी।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि आवश्यक सेवाओं से जुडे ऐसे विभागो के अधिकारी व कर्मचारी जो जनपद के मतदाता सूची में सम्मिलित हैं, यदि वे डाक मतपत्र के माध्यम से अपना वोट डालना चाहते है तो उन्हें फार्म-12 डी अपने संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी से सत्यापित करा कर उसे प्रस्तुत करना होगा। प्राप्त सूची को समेकित कर द्वितीय मतदान प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षण स्थल पर स्थापित मतदाता सुविधा केन्द्र पर उन्हें डाक मतपत्र द्वारा वोट डालने की सुविधा प्रदान की जायेगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मंजूर अहमद ने कहा कि संबंधित विभाग अपने विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियो की मतपत्र के माध्यम से वोट डालने की सूची समय से उपलब्ध करा देंगे, जिससे कि मतदान सुविधा केन्द्र पर उन्हें वोट डालने की समुचित व्यवस्था की जा सके।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक डा भीम कुमार गौतम, मुख्य चिकित्साधिकारी डा राजेश झा, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, पीओ नेडा, अधिशासी अभियंता विद्युत, स्टेशन अधीक्षक रेलवे प्रदीप मिश्रा, एसडीआई डाकघर श्रीप्रकाश सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

यूपीडब्लूजेयू में प्रदेश महामंत्री बने अजय त्रिवेदी

रोहित संगठन सचिव व सुनील दिवाकर एवं आशीष बाजपेई संयुक्त सचिव लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)यूपी वर्किंग…

47 minutes ago

रेल प्रबंधक ने कछवा रोड स्टेशन का किया संरक्षा निरिक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)lमंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने 20 सितम्बर 2026 को बनारस–प्रयागराज रामबाग…

51 minutes ago

47 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में संपन्न हुआ विवाह

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत…

56 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत कहिनौर में जन चौपाल, ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास खण्ड परदहां के अंग्रेजी माध्यम…

1 hour ago

चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खामपार थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए…

1 hour ago

बहू बेटी सम्मेलन को मिशन शक्ति फेज 5 के तहत आयोजित किया गया

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l रविवार को बरहज तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भीमकपुरा टोला कुरमहा में…

1 hour ago