पुलिस ने तीन शातिर मोटर साईकिल चोरों को किया गिरफ्तार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया के थाना सलेमपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मनिहारी से मोटर साइकिल चोरी की घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सलेमपुर पर मु0अ0सं0-405/2024 धारा-303(2) बीएनएस अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना की जारी है।दिनांक 07.10.2024 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम रामपुर बुजुर्ग के पास से अभियुक्तगण क्रमशः 1-प्रिंस सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी भिखमपुरा थाना बरहज जनपद देवरिया,देवेश कुमार पुत्र लालबिहारी प्रसाद निवासी बेलडाड़ थाना बरहज जनपद देवरिया,राहुल कुमार पुत्र रामनवल निवासी बरौली थाना भलुअनी जनपद देवरिया,एक चोरी की हिरो स्पलेन्डर मोटर साइकिल नं0- यूपी 60एजेड 2243 एवं चोरी का एक इनफिनिक्स एन्ड्राएड मोबाइल फोन बरामद किया गया जिसके संबंध में जनपद गोरखपुर थाना कैंट में मु0अ0सं0-428/2024 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत होना पाया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। 
इस प्रकार थाना सलेमपुर पुलिस द्वारा थाना सलेमपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0 405/2024 धारा 303(2) बीएनएस एवं जनपद गोरखपुर थाना कैंट में मु0अ0सं0-428/2024 धारा 309(4) बीएनएस का सफल अनावरण किया गया ।इनकी गिरफ्तारी करने वाले  टीम में उ0नि0- वीरेन्द्र कुमार मौर्य थाना सलेमपुर जनपद देवरिया ,    का0- मंजीत खरवार थाना सलेमपुर जनपद देवरिया, का0- रितेश सोनकर थाना सलेमपुर जनपद देवरिया,क0- अंकित सिंह राठौर थाना सलेमपुर जनपद देवरिया आदि लोग उपस्थित रहे।
rkpnews@desk

Recent Posts

अदालतों में लंबित मुकदमों को कम करने के लिए शुरू होगा इवनिंग कोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट: अर्जुन राम मेघवाल

सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की सेवाएं लेने और न्यायिक प्रक्रिया में एआई के इस्तेमाल की भी तैयारी,…

3 hours ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को मिलेगी नई मजबूती

विकास और बेहतर यातायात व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात - श्री केशव प्रसाद मौर्य…

3 hours ago

कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी के मामले में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुन्दू बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी…

3 hours ago

भैया दूज पर योगी सरकार की दोहरी सौगात, 1146 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, 4300 किसान परिवारों को 215 करोड़ की सहायता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भैया दूज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश…

4 hours ago

ठैचा मार्ग पर बदहाली का आलम, झाड़ियों और गड्ढों से राहगीरों की जान पर खतरा

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुरा से ठैचा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति…

4 hours ago

रतनपुरा के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नीतीश कुमार गोंड बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की…

4 hours ago