गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी चौरी चौरा के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में उ0नि0 देवेन्द्र दूबे मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पंजीकृत मु0अ0सं0 679/23 धारा 3(1) यू.पी. गैंगस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त विनोद बेलदार पुत्र रामहरि बेलदार निवासी जंगल डुमरी नं0 1 टोला चिरकुट थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया,जिसके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
