Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने चोरी की स्कॉर्पियो के साथ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने चोरी की स्कॉर्पियो के साथ अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर थाना क्षेत्र के मझौली राज चौकी क्षेत्र में देर रात पुलिस अपने भ्रमण पर थी तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक चोरी की स्कॉर्पियो कार के साथ एक व्यक्ति सलेमपुर की तरफ से बिहार जाने की फिराक में है इस गाड़ी पर फर्जी नंबर पलेट लगा हुआ है । सूचना पर सलेमपुर पुलिस चौकन्ना हो कर आने वाली गाड़ियों के जांच में लग गई पुलिस ने मझौली दीर्घेस्वर नाथ मंदिर चौराहे पर घेरा बंदी किया तभी एक स्कॉर्पियो कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बि आर 01 पी जे 7546 लिखा था आती दिखी जिसपर पुलिस ने टार्च दिखा कर रोकने का ईसारा किया जिसपर गाड़ी चला रहा व्यक्ति गाड़ी रोक कर भागने का प्रयास किया पुलिस ने इस व्यक्ति को दौड़ा कर पकड़ लिया । पकड़े हुए व्यक्ति से पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम रितेश मणि त्रिपाठी पुत्र संजय मणि त्रिपाठी निवासी चंदौरा थाना दरौली जिला सीवान बिहार बताया इस व्यक्ति की उम्र 21 वर्ष है । गाड़ी के कागजात के विषय में पूछने पर व्यक्ति आना कानी करने लगा कड़ाई से पूछने पर इसने बताया की यह गाड़ी चोरी की है और इस गाड़ी को मेरे और मेरे साथियों अमित दुबे पुत्र व्यास दुबे निवासी रामपुर थाना असाव जिला सीवान बिहार और मंजेश जयसवाल पुत्र मनोज जायसवाल निवासी बैहारी बघेल थाना भाटपार रानी जिला देवरिया ने मिलकर चोरी किया था इस वाहन से हम लोग उत्तर प्रदेश से अंग्रेजी और देशी शराब खरीद कर बिहार में बेचने का कार्य करते थे आज भी मैं शराब खरीदने आया था लेकिन अमित ने मुझे फोन कर वापस बुला लिया जिसपर मैं वापस जा रहा था ।इस स्कॉर्पियो गाड़ी पर लगे नंबर का पुलिस ने ऑनलाइन जांच किया तो गाड़ी के मालिक का नाम हीरा राउत पुत्र बिंदा राउत गया,नालंदा बिहार पता चला इस वाहन स्वामी से दूरभाष पर वार्ता की गई और पूछा गया तो उन्होंने अपनी गाड़ी दरवाजे पर खड़ी बताई और अपने आप को गाड़ी स्वामी बताया।इस प्रकरण में सलेमपुर पुलिस ने न्याय संगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments