Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगरचोरी की सरिया के साथ गिरफ्तार कर आरोपी को पुलिस ने भेजा...

चोरी की सरिया के साथ गिरफ्तार कर आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
एस पी धवल जायसवाल के निर्देशन में ए एस पी रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व सीओ उमेश चन्द्र भट्ट के नेतृत्व में तलाश, वांछित व मुकदमों का सफल अनावरण के सम्बन्ध मे चलाये जाने वाले अभियान मे तुर्कपट्टी पुलिस ने एक चोर को चोरी की सरिया के साथ पकड़ कर जेल भेज दिया। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के जमुआन मोड पर पुलिया ने दिन में करीब तीन बजे पहले से नामजद मुकदमा दर्ज अभियुक्त दयानन्द यादव पुत्र धुरेन्धर यादव निवासी ग्राम बरवाराजापाकड़ टोला जमुआन थाना तुर्कपट्टी को चोरी के 17 अदद खिडकी की सरिया लम्बाई करीब 03 फीट (प्रत्येक) के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह, एसआई अभिषेक सिंह, कांस्टेबिल वरूण यादव, महिला कांस्टेबिल रूही राय आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments