
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
जनकारी के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के बड़ौरा खुर्द गांव में बीते तीन जनवरी को भूमि विवाद के चलते हुई मारपीट में पूर्व महिला प्रधान कौशिल्या देवी पत्नी राजेश कुमार की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग घायल हो गए थे। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने हमलावर पक्ष के राजकुमार पुत्र भगेलू, दीपक व मनीष पुत्रगण राजकुमार, आशा देवी पत्नी राजकुमार तथा रिश्तेदार महिला अलका के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन क्षेत्र के भुजहीं मोड़ से तीन आरोपियों को पकड़ लिया जबकि एक आरोपी कुछ दिन बाद गिरफ्तार किया गया। इस मामले में वांछित आरोपी दीपक उर्फ अमित पुत्र राजकुमार को पुलिस ने गुरुवार की सुबह किशुनपुर मोड़ से गिरफ्तार कर, आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय भेज दिया।
