Sunday, February 15, 2026
Homeआजमगढ़पुलिस ने एक अभियुक्त को असलहा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस ने एक अभियुक्त को असलहा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) सरायमीर थाने की पुलिस ने असलहा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बतादे कि पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर अपराध व अपराधियो के खिलाफ चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में सरायमीर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह अपने हमराहियो के साथ, क्षेत्र में भ्रमण पर थे कि इसी बीच मूखबिर से सूचना मिली कि, एक युवक बस्ती नहर पुलिया के पास असलहा लेकर खड़ा है। जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह अपने हमराहियो के साथ दबिश देकर, अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके पास मौजूद असलहा व कारतूस को बरामद कर लिया। पकड़ा गया अभियुक्त सुनील गुप्ता दीदारगंज थाना क्षेत्र के बीबीगंज गांव का निवासी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments