Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेश3 किग्रा डोडा छिलका के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया...

3 किग्रा डोडा छिलका के साथ एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बदायूँ(राष्ट्र की परम्परा)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी जनपद बदायूँ के आदेशानुसार, जनपद में अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत राम मोहन सिंह पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में थाना सहसवान पुलिस द्वारा ग्राम टेढा घाट पुल के पास से समय करीब 21.30 बजे मुखविर की सूचना पर अभियुक मुसरत पुत्र मस्सू निवासी ग्राम भवानीपुर खल्ली थाना सहसवान जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल 03 किग्रा डोडा छिलका बरामद किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 62/24 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments