Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखम्भे से बांध कर युवक को मारने संबंधी वायरल वीडियो से संबंधित...

खम्भे से बांध कर युवक को मारने संबंधी वायरल वीडियो से संबंधित 06 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर राजेश कुमार सक्सेना के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर कुवर प्रभात सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरन्तर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में-

3जनवरी को थाना पचपेड़वा पुलिस टीम द्वारा खम्भे से बांध कर युवक को मारने संबंधी वायरल वीडियो के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 05/2023 धारा 147/ 323 /341 /504 /506 आईपीसी पंजीकृत था, मुकदमे से सम्बन्धित 06 अभियुक्तो 1. संजय यादव पुत्र रामललित उम्र 22 वर्ष 2.सरोज पुत्र केशव राम प्रजापति उम्र 25 वर्ष 3.छिस्सन पुत्र बुद्धराम उम्र 45 वर्ष 4. दिनेश उर्फ बरखू पुत्र केशवराम उम्र 32 वर्ष 5. अ0अजीज उर्फ जंगली महतो पुत्र जमादार उम्र 50 वर्ष 6. कमलेश कुमार गुप्ता पुत्र जोखू लाल गुप्ता उम्र 50 वर्ष नि0गण ग्राम बड़गौ थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।

विदित हो कि मुकदमा वादी सोनू गुप्ता पुत्र कन्हैयालाल निवासी बडगांव थाना पचपेड़वा अपने महिला मित्र से मिलने उसके घर गया था जिसका गांव वालों व आसपास के लोगों द्वारा विरोध किया गया था। तथा खम्भे में बांध कर मारा पीटा गया था।

*

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments