बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । फखरपुर पुलिस व लखनऊ एसटीएफ ने वाहन जांच के दौरान एक बाइक सवार को तीन किलो ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर अंतर्राष्ट्रीय है उसके पास से नगदी भी बरामद हुई है। बरामद नकदी, बाइक और ब्राउन शुगर को सीज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देश पर रविवार को प्रभारी निरीक्षक फखरपुर ने पुलिस टीम गठित की। अपराध निरीक्षक जय प्रकाश राय उपनिरीक्षक अमित तिवारी एसआई रामकिशन यादव और लखनऊ एसटीएफ के उप निरीक्षक महेंद्र कुमार रामदेव प्रजापति अनिल कुमार की टीम लखनऊ बहराइच मार्ग पर वाहनों की जांच कर रहे थे।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मिले इनपुट के आधार पर एक बाइक सवार को रोका गया तो उसकी मोटरसाइकिल डिग्गी से तीन किलो ब्राउन शुगर बरामद हुआं। इस पर उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ में आरोपी अंतरराष्ट्रीय तस्कर निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर की पहचान गोंडा जनपद के करनैलगंज थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी मोहम्मद फरीद पुत्र मोहम्मद हुसैन के रूप में हुई है उसके पास से तीन किलो ब्राउन शुगर , 8500 रूपये नकदी भी मिला है।
उन्होंने बताया कि बाइक संख्या यूपी 43 एसी 6315, नगदी और ब्राउन शुगर कोशिश कर दिया गया है जबकि अंतर्राष्ट्रीय तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक बरामद ब्राउन शुगर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन करोड़ रूपये है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…
भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…
शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…