देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) प्रधानमंत्री मोदी का 9 साल में हर फैसला लोगों का जिंदगी बेहतर बनाने के लिए था।देश ने पिछले नौ वर्षों में नेशन फर्स्ट के मंत्र के साथ हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते 9 वर्षों में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देशवासियों की आशा,अभिलाषा एवं आकांक्षाओं को पूर्ण किया है।
उक्त बातें सदर देवरिया से विधायक डॉ.शलभ मणि त्रिपाठी ने घर-घर सम्पर्क अभियान के तहत बांस देवरिया और राघव नगर में लोगों से सम्पर्क करते हुये कहा।उन्होंने कहा कि अपने अभूतपूर्व विकास कार्यो का बेड़ा लेकर भाजपा 2024 के लोकसभा विजय का संकल्प लेकर निकल चुकी है।आज इस बेड़े पर दारा सिंह चौहान और ओमप्रकाश राजभर मजबूती देने के लिये सवार हो चुके है तो स्वामी प्रसाद मौर्य भी सवार होने के लिये छटपटा रहे है तो इसका एक स्पष्ट कारण है देश-प्रदेश का मोदी-योगी सरकार में अभूतपूर्व विकास।मोदी सरकार का 9 साल बेमिसाल रहा। यह अवधि सुशासन व गरीब कल्याण का रहा।इस दौरान भारत के भाग्य व भविष्य को नई दिशा मिली है। राष्ट्रीय सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, वैश्विक प्रतिष्ठा, आर्थिक सुदृढ़ीकरण आदि क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं।
इस दौरान संजय पाण्डेय,अम्बिकेश पाण्डेय,नवीन सिंह,रवि पाल,राजू गोंड़,राजेश यादव,अजित मिश्रा,रमेश मल्ल,मनोज गोयल,अखिलेश मिश्रा,वीरेन्द्र सिंह,बबलू तिवारी,प्रेमशीला तिवारी,नन्हे तिवारी,बालेश्वर पाण्डेय आदि रहे।
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…
मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…
लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…
फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…
4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…