मकर संक्रांति पर खुशी में जहर: चीनी मांझे से पुलिसकर्मी तक घायल

मिर्जापुर–वाराणसी में चीनी मांझे का कहर: गले से लेकर आंख तक कटे, कई घायल, प्रशासन पर उठे सवाल

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मिर्जापुर और वाराणसी में मकर संक्रांति के दौरान पतंगबाजी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम बिक रहे चीनी मांझे ने कई परिवारों को दहशत में डाल दिया है। ताजा घटनाओं में बाइक सवार युवक का गला कट गया, बच्चों के चेहरे और हाथ जख्मी हुए और ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी तक घायल हो गए।
मिर्जापुर के जमालपुर थाना क्षेत्र के मठना गांव निवासी विनोद पटेल (35) सुबह बाइक से वाराणसी से लौट रहे थे। रामनगर किले के पास अचानक चीनी मांझा उनके गले में उलझ गया। जब तक वह संभलते, धारदार मांझे से गला गहराई तक कट गया। लहूलुहान हालत में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नौ टांके लगाए गए।
इसी जिले के कौड़िया कला गांव में 10 वर्षीय सत्यम पतंग की रील पकड़ते समय मांझे से हाथ कटवा बैठा। वहीं देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर गांव में छत पर पतंग उड़ा रहा 7 साल का अमन संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया और घायल हो गया।

ये भी पढ़ें – ईरान में इस्लामिक सत्ता के खिलाफ उबाल: दमन के बीच शांत हुए विरोध, अंतरराष्ट्रीय दबाव तेज

चीवाराणसी में हालात और गंभीर दिखे। रामनगर, लोहता, लहरतारा, कज्जाकपुरा और सोनारपुरा इलाकों में कम से कम 15 लोग चीनी मांझे की चपेट में आए। लहरतारा में 6 साल के बच्चे के चेहरे पर 10 टांके लगे, जबकि जैतपुरा में डायल 112 से जा रहे पुलिसकर्मी की नाक कट गई।
इन घटनाओं के बाद सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों ने प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। अस्सी घाट पर छात्रों ने “मांझा हटाओ–जीवन बचाओ” अभियान चलाया, वहीं भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चीनी मांझे की बिक्री पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विशेषज्ञों का कहना है कि चीनी मांझा केवल इंसानों ही नहीं, पक्षियों और पशुओं के लिए भी घातक है।

Editor CP pandey

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

2 hours ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

3 hours ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

3 hours ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

3 hours ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

4 hours ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

14 hours ago