विद्यालय में कविता वाचन प्रतियोगिता आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मुख्यालय के निकट स्थित राज ग्लोबल एकेडमी में बुधवार को कक्षा 3 और 4 के बच्चों के मध्य पाठ्येतर गतिविधियों के क्रम में अंग्रेजी कविता वाचन प्रतियोगिता आयोजित किया गया। कविता वाचन में सभी ने हर्षोल्लास भाग लिया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल के जज अंशू सिंह एवं अंकित राय ने अभ्यांश सिंह और भानु प्रताप ने प्रथम, देव और उन्नति सिंह को द्वितीय तथा आराध्या यादव और अभी गुप्ता को तृतीय स्थान पर घोषित किया।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशक डॉ. डी.पी. सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रख हौसला वो मंजर भी आएगा, प्यासे के पास चलकर समंदर भी आएगा।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेश्वर सिंह ने अपने संदेश में सभी अध्यापक और प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद दिया।
उप प्रधानाचार्या सोसी जैकब ने बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंधन समय-समय पर इस तरह के क्रियाकलाप का आयोजन करता रहता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की अध्यापिका मानसी मिश्रा, कल्पना तिवारी, गुंजन चतुर्वेदी, सुश्री तिवारी एवं अध्यापक अनिल तिवारी, वीरेंद्र कुमार अन्य शिक्षक व बच्चे उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्कूलों में खसरा-रूबेला टीका: अभिभावकों के लिए जरूरी जानकारी

देवरिया में एमआर टीकाकरण अभियान 2026: 16 फरवरी से स्कूलों में बच्चों को लगेगा खसरा-रूबेला…

57 minutes ago

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, एक ही दिन में सुलझेंगे सैकड़ों मामले

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।न्याय प्रक्रिया को सरल, सुलभ और त्वरित बनाने की दिशा में जिला…

1 hour ago

2.5 करोड़ की Range Rover: बिहार CM की Z+ सुरक्षा के लिए नई तैयारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा )बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही देश की सबसे सुरक्षित…

2 hours ago

डीएम निरीक्षण के बाद तेज हुई भगौतीपुर ट्रामा सेंटर की तैयारी

औरैया भगौतीपुर ट्रामा सेंटर जल्द होगा शुरू, डीएम के निर्देश से ग्रामीणों को बड़ी राहत…

2 hours ago

मुंशी, मौलवी और आलिम परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क

UP मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026: 9 फरवरी से शुरू होंगी मुंशी, मौलवी और आलिम की…

2 hours ago

India-US Trade Deal: टैरिफ कटौती से रिश्तों को नई रफ्तार

India-US Trade Deal को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात बड़ा…

7 hours ago