मेरी रचना, मेरी कविता

——XXXXX——
मैं नही वियोगी कभी रहा,
पर कविताएँ लिखता था,
कभी विरह में नही जला,
पर गीत, ग़ज़ल रचता था।

कल्पना मेरी, लेखनी मेरी,
इस मन-मानस के साथी हैं,
सोच- समझ की स्वरमाला,
अच्छरमाला बन जाती है ।

शब्दों का चयन, वाग़दा का वर,
नव स्वर सरगम बन जाते हैं ।
कुछ नव स्वर हों, नव गीत रचूँ,
नव ताल लिये लय लाते है ।

आदि कवि से स्वर लेकर,
सारे कवि कविता लिख पाये।
कवि सूर सूर्य, तुलसी शशि,
कवि केशव उड़ुगन कहलाये।

काव्यों-महाकाव्यों की रचना,
प्रतिभूति-न्यास वांग़मय के ।
वेद, उपनिषद, पुराण, संहिता,
बृहद कोष समृद्ध संस्कृति के।

रामायण, महाभारत, गीता
ज्ञान गंगा की गहरी धार।
गोते गहरे लगा लगा कर,
मानव करते जीवन पार ।

काव्य-कौमुदी है बैतरणी,
पुण्य प्रतापी है सलिला ।
सारे तीर्थों का यश लेकर,
उतरें पार पुरुष व महिला ।

काम, क्रोध, मद, लोभ छोड़,
सुख- शान्ती ऐश्वर्य मिले ।
कवि की कविता कहती है,
विद्या पाकर विनय मिले ।

गीतों में रोमांस भरा हो,
ग़ज़लों में दिखती तकरार ।
चल-चित्रों में नायक गाकर,
अभिनेत्री से करता प्यार ।

विरह, वियोग, योग कविता
के होते हैं अनुपम आधार ।
आदित्य कल्पना ही कवि की,
कविता में देती रसधार ।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

खसरा-रूबेला उन्मूलन अभियान: 27 फरवरी तक चलेगा टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बच्चों को खतरनाक संक्रामक बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से…

7 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय 22 फरवरी को देगा अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। विश्वविद्यालय में अनुसंधान को नई दिशा और प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से…

7 hours ago

देवरिया के बनकटाशिव (सल्लहपुर) में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के दूसरे दिन भक्ति की अविरल धारा बही।

​भक्ति के रंग में रंगा बनकटाशिव, वेद मंत्रों और भजनों की गूँज से मंत्रमुग्ध हुए…

7 hours ago

शाहजहाँपुर में हत्या कांड का खुलासा, पांच नामजद आरोपी दबोचे

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…

8 hours ago

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सतत विकास पर शॉर्ट टर्म कोर्स शुरू

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…

8 hours ago

मतदाता सूची पुनरीक्षण की डीएम ने की समीक्षा, 47.10 प्रतिशत सुनवाई पूरी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…

8 hours ago