Tuesday, February 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकवि लोकेश बढ़ा रहे बस्ती का मान, फिर होगा सम्मान

कवि लोकेश बढ़ा रहे बस्ती का मान, फिर होगा सम्मान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । बस्ती शहर के शिवा कॉलोनी निवासी कवि लोकेश त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान सम्मानित करेगा। संस्थान ने राज्य कार्मिक साहित्यकारों हेतु एक काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें बस्ती जनपद के निवासी वाले कवि लोकेश त्रिपाठी को सम्मानित किया जाना है।
बता दें कि त्रिपाठी वर्तमान में राजस्व विभाग में अनुभाग अधिकारी के पद पर शासन में सेवारत हैं। उन्हे उनकी उत्कृष्ठ कविता हेतु सम्मानित किया जाएगा।गौरतलब है कि विगत वर्षों में दूरदर्शन,आकाशवाणी,एफएम रेडियो समेत अन्य टीवी चैनलों पर काव्य पाठ किया है।वहीं राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ एवं ख्यातिलब्ध कवियों के साथ विभिन्न जनपदों के मंचो से भी काव्यपाठ कर चुके हैं।
त्रिपाठी ने आईआईटी कानपुर जैसी बड़ी शैक्षणिक संस्थाओं में भी काव्य पाठ कर चुके हैं। उनका एक गीत गोरखपुर सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन के प्रोडक्शन से व B4U चैनल से भी रिलीज हो चुके हैं। उनकी एक काव्य संग्रह की पुस्तक तथा एक कहानी वर्तमान में प्रकाशित होने की प्रक्रिया में हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments