Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकवि दिलीप अग्रवाल को कविता लेखन प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए...

कवि दिलीप अग्रवाल को कविता लेखन प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए निराला काव्य रत्न सम्मान

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के कवि साहित्यकार दिलीप कुमार अग्रवाल को हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला” के स्मृति में राष्ट्रीय स्तर पर, आदर्श युवा की पहचान विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ” निराला काव्य रत्न सम्मान ” से सम्मानित किया गया है।
नमो फाउंडेशन सिंगरौली के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार जायसवाल “विचारक्रांति” के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में देश भर से प्राप्त हजारों प्रविष्टियों में से 70 श्रेष्ठ कविताओं को चयन के आधार पर साहित्यकारों को निराला काव्य रत्न सम्मान के लिए चयनित किया गया है।
श्री अग्रवाल बिहार प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी ने अपनी लेखनी के माध्यम से हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। प्रतियोगिता के निर्णायक समिति को श्री अग्रवाल से भविष्य में भी हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी योगदान की आशा व्यक्त की है। इनकी अधिकतर रचनाएं राष्ट्रप्रेम व सुन्दर समाज के निर्माण के लिए समर्पित रहती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments