Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपीएम के मन की बात कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायक है

पीएम के मन की बात कार्यक्रम सभी के लिए प्रेरणादायक है

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) संसदीय क्षेत्र के नवलपुर में सेन्ट जॉन्स स्कूल के पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस बार के ऐतिहासिक एपिसोड को यादगार बनाने के लिए सांसद रविन्दर कुशवाहा ने अपने नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता जनमानस की मौजूदगी में मन की बात का लाइव स्क्रीनिंग की गई और हजारों लोगों ने इसे लाइव सुना।सांसद रविन्दर कुशवाहा ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम सभी के लिए एक प्रेरणादायक है। इसके माध्य्म से स्वछता का संदेश जन जन को दिया गया। महात्मा गांधी के 100 वे जयंती पर ओपन डेफिकेशन फ्री इंडिया का लक्ष्य पूरा किया गया। इससे स्वच्छता को जनांदोलन बनाया गया। बेटी बचाओ योजना की सफलता और कोरोना काल में कार्यक्रम की महती भूमिका रही। आज 2023 में 100 वा एपिसोड भी संपन्न हुआ है और आगे अभी यात्रा जारी है।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि यह कार्यक्रम देश की भलाई और देश को आगे ले जाने के लिए जनांदोलन बन रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीशचन्द्र तिवारी ने कहा कि 3 अक्टूबर 2014 को विजयादशमी से शुरू हुआ यह त्योहार हम हर महीने मनाते हैं। मन की बात कार्यक्रम नहीं यह लोगो के लिए आस्था,पूजा और व्रत है।
उक्त अवसर पर जयनाथ कुशवाहा, राजधारी सिंह,भगवान पाठक,काली प्रसाद,कन्हैया लाल जायसवाल,संजय दूबे, कमलेश तिवारी,अमित सिंह बबलू,अमरेश सिंह बबलू,बलबीर सिंह दादा,सन्तोष पटेल,अजय दूबे वत्स,सुनील यादव स्नेही,अशोक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments