पीएम आवास शहरी पूर्ण नही करने वाले लाभार्थियों को नोटिस देते हुए रिकवरी कराना सुनिश्चित करे: डीएम

जिला नगरीय विकास अभिकरण शासी निकाय की बैठक संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयेकश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित संस्था को निर्देशित किया कि पी0एम0ए0वाई0 शहरी में जिले में 219 लोग ऐसे है जो लोग अभी तक आवास नही कंपलीट कराया गया उनको नोटिस देते हुए रिकवरी की कारवाही करना सुनिश्चित करे। पीएम स्वनिधि योजना में प्रथम, द्वितीय व तृतीय लोन में धर्मसिंहवा, खलीलाबाद, मेहदावाल की प्रगति खराब होने पर संबधित ईओ और एलडीएम को निर्देश दिया की एक सप्ताह में प्रगति 100 प्रतिशत कराए तथा वेंडर्स प्रोफाइलिंग और उनके फैमली प्रोफाइलिंग मेहदावल और मगहर की प्रगति अत्यंत खराब होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह में सभी नगर निकायों को 80 प्रतिशत से ऊपर प्रोफाइलिंग करने के जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के लिए एसएचजी मार्ट बनाए जाने के लिए एसएचजी के लिंकेज करने का निर्देश दिये
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, पीओ डूडा प्रेमेंद्र सिंह, अधिशाशी अभियन्ता नगर पालिका अवधेश भारती, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चन्द्र, ज्ञानेन्द्र शुक्ला प्रबंधक डूडा, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

24 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago