Sunday, April 12, 2026
HomeUncategorizedराष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार में जुटे पीएलवी

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार में जुटे पीएलवी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार – प्रसार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत कार्यरत पराविधिक स्वयं सेवक जगह-जगह पर पम्पलेट वितरित कर रहे हैं और स्टीकर चस्पा कर रहे हैं।
जनपद न्यायाधीश महेंद्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में यह प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। जिसका उद्देश्य आम जन मानस को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक करना है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने सभी पराविधिक स्वयं सेवकों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों में पम्पलेट वितरित करें और स्टीकर चस्पा करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह योग्य वाद को चिन्हित करके वादकारियों को न्यायालय में उपस्थित होने का आग्रह करना है।
राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। इस दिन विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों का निस्तारण किया जाएगा।
आम जन मानस से अपील की गई है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपने मामलों का निस्तारण कराएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments