डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को बाबू राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर, अन्नतपीठ आश्रम बरहज में पीठाधीश्वर आंजनेय दास की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को परशुराम पाण्डेय की मंगलाचरण से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए, मंगलमणि त्रिपाठी ने उनके मेधावी छात्र जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, परीक्षा में सभी प्रश्नों को हल करने के बाद विनम्रतापूर्वक टिप्पणी में लिखे थे कि, कोई पांच प्रश्न जांच कर लिया जाए। आञ्जनेय दास महाराज ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, हम सभी को उनसे प्रेरणा लेकर निस्वार्थ भाव से देश सेवा करनी चाहिए। कार्यक्रम को वन आयाम प्रमुख विनय मिश्रा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विश्व हिन्दू युवा सेना , ओम प्रकाश मद्देशिया कचरा प्रबंधन आयाम प्रमुख आदि ने संबोधित किया।संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खण्ड संयोजक अभय कुमार पाण्डेय ने किया ।
सभा के बाद साइकिल रैली निकाली गई जो पण्डित रामप्रसाद बिस्मिल की समाधि स्थल से बाजार में गई।
कार्यक्रम में ओम प्रकाश दुबे, अनमोल मिश्रा, प्रतीक द्विवेदी, अवधेश पाल, अभिनव पाण्डेय, मानस , आर्या आदि सम्मलित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

51 minutes ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

3 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

6 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

6 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

6 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

6 hours ago