नव निहालों की शिक्षा से खिलवाड़: विद्यालयों का युग्मन योजना बच्चों को कर सकती है शिक्षा से वंचित

(शशांक मिश्र की रिपोर्ट)

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सरकार द्वारा चलाई जा रही विद्यालय युग्मन (स्कूल मर्जर) योजना अब ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के अधिकार को चुनौती देती नजर आ रही है। सलेमपुर विकास खंड अंतर्गत दर्जनों प्राथमिक विद्यालयों को एकीकृत करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। अधिकारियों द्वारा इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं, लेकिन इस योजना को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में गहरा आक्रोश है।

इस युग्मन प्रक्रिया में कई विद्यालयों पर ताला लटक जाएगा। यह बदलाव सक्षम वर्ग को शायद ज्यादा प्रभावित न करे, लेकिन गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह एक बड़ी चिंता का विषय बन चुका है।

RTE अधिनियम की अनदेखी
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) स्पष्ट करता है कि 6 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए एक किलोमीटर के दायरे में विद्यालय की उपलब्धता अनिवार्य है। लेकिन युग्मन की नई योजना इस प्रावधान की अनदेखी करती नजर आ रही है। उदाहरण के तौर पर, एक प्राथमिक विद्यालय का युग्मन सोनबरसा स्थित स्कूल से किया जा रहा है, जो लगभग दो किलोमीटर दूर है और बीच में व्यस्त सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पड़ता है। इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे छोटे बच्चों के लिए विद्यालय पहुंचना जोखिम भरा हो सकता है।

ग्रामीणों की पीड़ा
देवपार निवासी राम आशीष यादव कहते हैं, “मेरी बेटी रानी अब शायद पढ़ नहीं पाएगी। रोज़ी-रोटी के संघर्ष के बीच इतने दूर स्कूल भेजना संभव नहीं है।”
वहीं, सुनील मिश्रा, जिनकी बेटी ईसीता कक्षा 1 की छात्रा है, कहते हैं, “हम उसे सोनबरसा स्थित विद्यालय नहीं भेज सकते। इतनी दूरी और सुरक्षा दोनों ही बड़ी चिंता हैं।”

विद्यालय बंद तो शिक्षा बंद
सिसवा दीक्षित प्राथमिक विद्यालय को सिसवा पाण्डेय विद्यालय में मर्ज किया जा रहा है। दोनों की दूरी लगभग दो किलोमीटर है। यहाँ पढ़ने वाली छात्रा कृति, पुत्री छट्ठू गौण, बताती है, “पापा ने कहा है अगर स्कूल दूसरे गांव गया तो मेरी पढ़ाई बंद हो जाएगी।”

Editor CP pandey

Recent Posts

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

5 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

5 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

5 hours ago

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर…

7 hours ago

टोंस नदी में स्नान करने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

पिता को खाना पहुंचाकर लौटते समय सेमरा घाट पर हुआ हादसा, परिजनों में मचा कोहराम…

7 hours ago