शोकसभा में चिकित्सकों ने दी श्रद्धांजलि, ईश्वर से की शांति की प्रार्थना
सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा) आयुष मेडिकल एसोसिएशन इंडिया, इकाई सिकंदरपुर, बलिया के तत्वावधान में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार चौबे (डेंटल सर्जन) के बाबा के दुखद निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए एक शोकसभा का आयोजन किया गया। यह सभा स्थानीय अतुल्यम हॉस्पिटल के प्रांगण में संपन्न हुई, जिसका संचालन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य डॉ. विकसित गौरव सिंह ने किया।
गुरुवार की रात 11 बजे दिवंगत हुए डॉ. चौबे के बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. लाल बहादुर कुशवाहा ने की।
सभा में बड़ी संख्या में आयुष चिकित्सक मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उपस्थित चिकित्सकों ने डॉ. विवेक चौबे के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि परिवार ने एक अनुभवशील व सम्माननीय सदस्य को खोया है, जिसकी भरपाई असंभव है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. दीना प्रसाद, डॉ. सनाउल्लाह, डॉ. शेख अबूजर, डॉ. ओसामा, डॉ. जीतेंद्र यादव, डॉ. अमरजीत वर्मा, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. रविशंकर वर्मा सहित अनेक आयुष चिकित्सकगण उपस्थित रहे।
सभा के समापन पर सभी ने दिवंगत आत्मा की चिरशांति के लिए प्रार्थना की और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य रखने की प्रेरणा दी।
लेखक: अभिषेक कुमा इतिहास केवल बीते हुए समय की घटनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि…
पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…
पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…
बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…
कुशीनगर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दशहरे की तैयारियों और मेले की रौनक के बीच चार परिवारों…
गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…