समाजसेवी ने प्रतियोगिता में पहुंचकर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सभा उर्रा में स्थित करीकोट मंदिर के प्रांगण में यूपईएल मैच के बैनर तले तेरह दिवसीय मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,प्रतियोगिता के अन्तिम दिन इलेवन टाईगर टीम का फाइनल मैच इलेवन विराज के बीच खेला गया।
हर पल बदलते समीकरण के बीच रोमांचक मुकाबले में इलेवन विराज को हराकर टाईगर इलेवन की टीम प्रतियोगिता की चैम्पियन बनी,कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए समाजसेवी पीयूष मौर्य ने बताया की प्रतियोगिता आयोजित किए जाने का उद्देश्य लोगों में आपसी सहयोग, सामाजिक सौहार्द व राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़ती है जहां मुख्य अतिथि समाजसेवी पीयूष मौर्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेलकूद की प्रतियोगिता होने से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का मानसिक, शारीरिक विकास होने के साथ-साथ लोगों में आपसी प्रेम व्यवहार बढ़ता है साथ ही ग्रामीण स्तर से अच्छे खिलाड़ी निकलते हैं जो आगे बढ़कर देश एवं क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं और कमेटी के अध्यक्ष आरपी निगम ने युवाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह का आयोजन किया जाना सराहनीय कार्य है ।
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…
बरहज (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज स्थित बीआरसी सभागार में नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश मौर्य…
आठ महीने में 844 मोबाइल बरामद, 2.31 करोड़ रुपये की कीमत के फोन उनके मालिकों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। वर्षों से लंबित मांगों और शासन की कथित अनदेखी से नाराज…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर नागरिकों में…