जयेश ताइक्वांदो अकादमी के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)l मुंबई स्थित जयेश ताइक्वांदो अकादमी ने अपने शानदार प्रदर्शन से एक बार फिर वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। बता दें की थाईलैंड के बैंकॉक स्थित फैशन आइलैंड में आयोजित 11वीं तिरक ताइक्वांदो अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अकादमी के 15 खिलाड़ियों ने अकादमी के प्रधानाध्यापक जयेश वेल्हाल के मार्गदर्शन में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 60 से अधिक पदक जीते।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के 2500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के मुख्य कार्यक्रम पूमसे, क्युरोगी, स्पीडकिकिंग और स्पीडपंच थे। इसमें कुल 68 पदक जीते गए। इनमें 16 स्वर्ण, 23 रजत और 29 कांस्य पदक शामिल हैं। जयेश अकादमी के प्रमुख जयेश वेल्हाल और उनके सह-प्रशिक्षकों निशांत शिंदे, विक्रांत देसाई, यश दलवी, कृपेश राणाक्षेत्रे, चंदन परिदा, स्वप्निल शिंदे, फ्रैंक कनाडिया ने इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए गहन और अनुशासित तैयारी की। कई महीनों तक चले प्रशिक्षण सत्रों के दौरान, शारीरिक फिटनेस, तकनीकी कौशल, मानसिक तैयारी और आहार के सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। खिलाड़ियों को चार प्रमुख विधाओं – पूमसे, क्यूरोगी, स्पीडकिकिंग और स्पीडपंच – पर केंद्रित अत्याधुनिक प्रशिक्षण दिया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मनरेगा कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान पर सख्ती, 25 से 30 मार्च तक एमआईएस फीडिंग पूरी करने के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मनरेगा कर्मियों के लंबे समय से लंबित मानदेय भुगतान को लेकर…

2 hours ago

सामाजिक बुराइयों पर काबू पाने के लिए जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक प्रयास जरूरी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाज समय के साथ लगातार बदलता रहता है। विकास, तकनीकी प्रगति…

3 hours ago

गोरखपुर में 24 केंद्रों पर होगी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा

14 व 15 मार्च को दो पालियों में कुल 36 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, प्रशासन…

15 hours ago

एलपीजी सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में उपभोक्ताओं…

16 hours ago

सदर तहसील सभागार में कानूनगो-लेखपाल को क्रॉप कटिंग का प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर तहसील सभागार में कृषि सांख्यिकी एवं फसल उत्पादन के सही आकलन को…

16 hours ago

रमजान के बाद खुशियों की सौगात लेकर आती है ईद-उल-फितर

भाई-चारा, इंसानियत और जरूरतमंदों की मदद का देता है पैगाम महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान…

16 hours ago