महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा बी गैप बांध का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पर संख्या 06 से 14 तक का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्पर संख्या पर भारत सरकार की समिति द्वारा बताए गए ब्लॉक निर्माण के कार्य को देखा। अधिशासी अभियंता सिंचाई द्वितीय ने बताया कि तटबंध को मजबूत करने हेतु 1× 1×1 मीटर के सीमेंट और कंक्रीट के ब्लॉक लगाए गए हैं। स्पर संख्या 14 पर टेट्रा फोर्ड के कार्य को देखा। तटबंध सुरक्षा के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि बाढ़ के दौरान सभी कर्मी तटबंधों पर तैनात रहें और भ्रमणशील रहकर तटबंध की सुरक्षा का कार्य देखें। उन्होंने तटबंधों पर बाढ़ चौकियों को और आश्रय स्थलों को सक्रिय करने का निर्देश दिया। कहा कि बाढ़ सुरक्षा के कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न हो।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, अधिशासी अभियंता सिंचाई द्वितीय राजीव कपिल, एसडीएम निचलौल नंद प्रकाश मौर्या सहित अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहें।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…