बिछुआ/मध्यप्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय, बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के निर्देशन में प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. फरहत मंसूरी द्वारा प्लास्टिक उन्मूलन जागरूकता पर विस्तृत जानकारी देकर की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान और इसके विकल्पों के बारे में बताया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. नसरीन अंजुम खान ने प्लास्टिक जागरूकता पर व्याख्यान दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने यह संकल्प लिया कि वे प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करेंगे और इसके स्थान पर कपड़े व कागज से बनी थैलियों का उपयोग करेंगे।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. मनीषा आमटे, डॉ. शिवानी सोनी, डॉ. कीर्ति डेहरिया सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
डॉ. एमजीआर संस्थान का डंका, 17 राज्यों की 76 टीमों ने दिखाया दम नारायणी नदी…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा) यतीन्द्र मिश्र की रिपोर्ट धर्म, अध्यात्म, दर्शन और सनातन संस्कृति के…
यतीन्द्र मिश्र की विशेष रिपोर्ट वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। धर्म, संस्कृति और सनातन परंपराओं के…
भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में हांफता लोकतंत्र! मदन गोविंद राव बोले- आय-संपत्ति आयोग बनाकर नेताओं…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला स्थित प्राथमिक विद्यालय मंगलवार को…
विधायक जियाउद्दीन रिजवी बोले- हर गांव तक विकास पहुंचाना प्राथमिकता बलिया (राष्ट्र की परम्परा )…