‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में पौधरोपण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा देवरिया द्वारा पर्यावरण संरक्षण और समाज में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया के प्रांगण में भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए कहा कि यह अभियान केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रिश्तों से जुड़कर प्रकृति से प्रेम करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसे अपनी मां या किसी विशेष रिश्ते के नाम समर्पित कर उसका संरक्षण भी करना चाहिए। यह कार्य न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि यह समाज को जागरूक करने की दिशा में भी बड़ा कदम है।

पवन मिश्र ने जानकारी दी कि किसान मोर्चा द्वारा जनपद के प्रत्येक बूथ स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, ताकि अभियान का लाभ व्यापक रूप से समाज तक पहुंचे।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक अंबिकेश पांडेय ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। वे हमें न केवल छाया और ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि वायुमंडल के तापमान को नियंत्रित करके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी सहायक होते हैं।

पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र, उप प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद, पुनीत सिंह अमेठिया, अरुण मिश्र, गोविंद मणि, विजेंद्र चौहान, वीरेंद्र कुमार सिंह, गोविंद,

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी की राजनीति में नई हलचल! राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लेकर अटकलें तेज, जानिए क्या है पूरा मामला

यूपी की सियासत में हलचल! 2027 चुनाव से पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लेकर क्यों…

55 seconds ago

सात देशों के साथ सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, भारत में पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष ने उठाए सवाल

फोटो goo BIMSTEC की पहली गृह मंत्रियों की बैठक में अमित शाह का बड़ा संदेश,…

19 minutes ago

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा गांधी मैदान, SIR के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र-युवा

पटना में Gen-Z प्रदर्शन से गरमाया माहौल! गांधी मैदान से JP गोलंबर तक पुलिस का…

30 minutes ago

वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 कमियां; सुनवाई कब होगी?

Ai निर्मित राहुल गांधी की SIR याचिका को सुप्रीम कोर्ट में बड़ा झटका! 14 खामियां…

1 hour ago

जंतर-मंतर पर फिर पुलिस की कार्रवाई, CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में; प्रदर्शन को लेकर बढ़ा विवाद

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

2 hours ago