सुपरवाइजर एवं बीएलओ का ऑनलाइन दक्षता प्रशिक्षण सम्पन्न

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)

विधानसभा क्षेत्र 341 सलेमपुर (आ.जा.) में नियुक्त सुपरवाइजर एवं बीएलओ को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर ऑनलाइन दक्षता प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण 1 जुलाई 2025 को सलेमपुर स्थित जी.एम. एकेडमी में प्रोजेक्टर के माध्यम से आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया में तैनात कार्मिकों को तकनीकी और प्रायोगिक रूप से दक्ष बनाना था, जिससे वे आगामी चुनाव कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारू रूप से संपन्न कर सकें।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी सलेमपुर एवं खंड विकास अधिकारी लार की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण सत्र में नायब तहसीलदार गोपाल जी समेत अन्य संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित मास्टर ट्रेनर द्वारा किया गया, जिसमें बीएलओ और सुपरवाइजरों को निर्वाचन संबंधी नवीनतम तकनीकी पहलुओं एवं प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

rkpnews@desk

Recent Posts

सात देशों के साथ सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी, भारत में पुलिस कार्रवाई पर विपक्ष ने उठाए सवाल

फोटो goo BIMSTEC की पहली गृह मंत्रियों की बैठक में अमित शाह का बड़ा संदेश,…

1 hour ago

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा गांधी मैदान, SIR के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्र-युवा

पटना में Gen-Z प्रदर्शन से गरमाया माहौल! गांधी मैदान से JP गोलंबर तक पुलिस का…

1 hour ago

वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 कमियां; सुनवाई कब होगी?

Ai निर्मित राहुल गांधी की SIR याचिका को सुप्रीम कोर्ट में बड़ा झटका! 14 खामियां…

2 hours ago

जंतर-मंतर पर फिर पुलिस की कार्रवाई, CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में; प्रदर्शन को लेकर बढ़ा विवाद

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के…

3 hours ago