पुंछ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास घुसपैठ की कोशिश के दौरान लैंडमाइन धमाके में चार आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, घटना सुबह करीब 4:30 बजे हाजीरा सेक्टर के बदरपुर इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि आतंकवादी पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में घुसने और सीमा के पास IED लगाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वे भारतीय सेना के घुसपैठ-रोधी सुरक्षा तंत्र की चपेट में आ गए।
इस घटना के बाद नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। इससे पहले कृष्णा घाटी सेक्टर के सतवाल-नाकी इलाके में भी संदिग्ध IED धमाके की सूचना मिली थी। हालांकि, उस घटना में हताहतों की संख्या और धमाके की परिस्थितियों को लेकर तत्काल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई थी।
उधर, मेंढर सेक्टर के बसोनी इलाके में सेना ने बॉर्डर फेंस के पास दो जंग लगी लैंडमाइन बरामद कर नियंत्रित धमाकों से नष्ट कीं। पिछले एक सप्ताह में क्षेत्र में करीब एक दर्जन लैंडमाइन मिलने की जानकारी भी सामने आई है।
LoC के अग्रिम इलाकों में लैंडमाइन घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा हैं, लेकिन बारिश और मिट्टी के कटाव से इनके खिसकने या सतह पर आने का खतरा बना रहता है। ऐसे में सेना की सतर्कता के साथ आम लोगों का सावधान रहना भी जरूरी है। किसी संदिग्ध विस्फोटक के दिखाई देने पर उसे छूने के बजाय तुरंत सुरक्षा बलों को सूचना देनी चाहिए।
सड़क पर हूटर बजाया तो खैर नहीं! हाईकोर्ट सख्त, सरकार को 3 महीने का अल्टीमेटम;…
लेखक: अरुण कुमार मिश्रा फोटो AI मां दुर्गा की आराधना, भक्ति और बंगाल की संस्कृति…
फोटो goo लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’ हरतालिका तीज हिंदू धर्म का एक अत्यंत…
दैनिक राशिफल | सभी 12 राशियों का भविष्यफल आज का दिन कुछ राशियों के लिए…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…
पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…