Saturday, March 21, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकोतवाली परिसर में किया गया वृक्षारोपण

कोतवाली परिसर में किया गया वृक्षारोपण

मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
मोहम्मदाबाद गोहना मऊ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को स्थानीय कोतवाली परिसर में पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय विक्रम सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी, समस्त उपनिरीक्षक पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिस कर्मियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के लगभग दो दर्जन वृक्ष लगाएं गए। वृक्षारोपण के पश्चात पुलिस उपाधीक्षक डॉ अजय विक्रम सिंह के नेतृत्व में लोगों को यह शपथ दिलाई गई कि हम सब यह प्रण करें, पर्यावरण को स्वस्थ एवं स्वस्थ बनाने के लिए जाते-जाते पौधरोपण करेंगे जिससे यह पौधे बड़े होकर हमें हवा पानी तथा शुद्ध वातावरण प्रदान करेंगे। इस अवसर पर पुलिस विभाग के समस्त कर्मी एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments