देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल गोरक्ष प्रांत की प्रात योजना बैठक 6, 7 अप्रैल 2024 को सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर देवरिया खास जनपद देवरिया पर संपन्न हुआ। बैठक का शुभारंभ उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया, प्रांत मंत्री नागेंद्र, लखनऊ क्षेत्र बजरंग दल संयोजक पुणेन्दु, प्रांत संयोजक दुर्गेश मंचासीन पदाधिकारीयों द्वारा भगवान राम के चित्र पर पुष्प अर्चन कर शुभारम्भ हुआ। समापन सत्र 7 अप्रैल 2024 दोपहर को मुख्य अतिथि प्रांत संगठन मंत्री राजेश उपस्थित रहे, उन्होंने कहा कि बजरंग दल संगठन के विस्तार को दोगुना करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को ग्राम स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरे मनोयोग से लग जाना चाहिए। जिले के सभी पदाधिकारी को प्रखंडों में प्रवास कर संगठन की गतिविधियों को संवाद के माध्यम से जन जन तक पहुंचा कर संगठन के विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है । उन्होंने आगामी प्रतिवर्ष लगने वाले बजरंग दल एवं परिषद शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण वर्ग के बारे में भी अवगत कराया। बैठक में कई कार्यकर्ताओ को नया पदभार दिया गया। इस कार्यक्रम में बजरंग दल, गौरव, प्रभात, रत्नेश रामसिंह, नमन , इत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…
मंगलग्रह AI निर्मित (राष्ट्र की परम्परा)। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल के साथ उनके…
60-70 बनाम 105 सीटों की चर्चा के बीच बड़ा सवाल, क्या यूपी में अलग राह…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…
36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…
TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…