डीडीयू में प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में मंगलवार को एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य छात्रों को प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार के ठोस अवसर प्रदान करना था। इस ड्राइव में एसबीआई कार्ड्स, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक समेत कई नामचीन कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
कुल 150 छात्रों ने इस प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लिया, जिनमें से 41 छात्रों को कंपनियों द्वारा आगे की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो-वाइस चांसलर प्रो. शांतनु रस्तोगी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के एम्प्लॉयमेंट ब्यूरो, गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के निर्देशन में किया गया। प्रो. अजय कुमार शुक्ल, निदेशक, प्लेसमेंट सेल ने इस अभियान को समन्वित और व्यवस्थित रूप से संचालित किया। उन्होंने बताया कि यह संपूर्ण आयोजन माननीय कुलपति प्रो. पूनम टंडन के मार्गदर्शन और आशीर्वाद में संपन्न हुआ।

Karan Pandey

Recent Posts

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से डॉ. निशांत त्रिपाठी की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, निषाद पार्टी प्रमुख…

2 hours ago

गोरखपुर में साल के अंत तक निषेधाज्ञा, डीएम दीपक मीणा ने जारी किया आदेश; जानिए पूरा मामला

जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह…

3 hours ago

हौसलों की रोशनी से जगमगाया गोरखपुर! दिव्य दीपावली मेले में दिव्यांगों की कला ने जीता दिल

CDO ने खुद की खरीदारी; जानिए क्या-क्या रहा खास यतींद्र मिश्र की कलम से गोरखपुर…

3 hours ago

दीपावली पर पटाखा बाजारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एसपी ने किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए देवरिया…

3 hours ago

दिवंगत आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव को पुलिस लाइन में दी गई शोक सलामी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस कार्यालय देवरिया के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात आरक्षी आदित्य राम…

3 hours ago