भूटान की राष्ट्रीय तीरंदाजी टीम के खिलाड़ियों का डीएम ने किया सम्मान

जनपद में प्रशिक्षणरत है भूटान की राष्ट्रीय तीरंदाजी टीम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पड़ोसी देशों के विकास एवं सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत भूटान की राष्ट्रीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम इन दिनों जनपद देवरिया में प्रशिक्षणरत है। यह टीम 18 मई से 12 जून 2025 तक ग्राम कन्हौली स्थित संजीव सिंह तीरंदाजी संस्थान, श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में एशिया कप-2025 की तैयारियों के तहत विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रही है। आगामी 14 से 19 जून 2025 तक सिंगापुर में आयोजित होने वाले एशिया कप को ध्यान में रखते हुए यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।

यह पहला अवसर है जब किसी राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी टीम ने देवरिया में प्रशिक्षण के लिए शिविर लगाया है। मंगलवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने भूटान टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और सभी छह सदस्यों को सम्मानित भी किया।

सम्मानित खिलाड़ियों में मुख्य कोच अजीत, काजांग दोरबू, तंडिन दोरजी, खेंड्रुप, त्शिवांग दोरजी एवं डोलमा दोरजी शामिल रहे।

भूटान टीम के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी संस्थान में उपलब्ध अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से 3D रिंग शॉट वीडियो विश्लेषण (बायोमैकेनिक्स के लिए), हृदय गति निगरानी, फोर्स प्लेटफॉर्म द्वारा स्थिरता परीक्षण जैसी उन्नत तकनीकों तथा कोच संजीव सिंह और अजीत द्वारा दिए गए तकनीकी सुझावों से प्राप्त लाभ का उल्लेख किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने टीम को एशिया कप-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में पुनः देवरिया आने का आमंत्रण भी दिया।उल्लेखनीय है कि मिक्स्ड कंपाउंड टीम इवेंट को लॉस एंजेलेस-2028 ओलंपिक खेलों में भी शामिल किया गया है, जिससे इस खेल की लोकप्रियता एवं प्रतिस्पर्धात्मकता को और बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन जैनेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से डॉ. निशांत त्रिपाठी की मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात, निषाद पार्टी प्रमुख…

2 hours ago

गोरखपुर में साल के अंत तक निषेधाज्ञा, डीएम दीपक मीणा ने जारी किया आदेश; जानिए पूरा मामला

जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा यतीन्द्र मिश्र व अजीत पाण्डेय की रिपोर्ट गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

सरकारी योजनाओं के ऋण आवेदनों का प्राथमिकता से करें निस्तारण : सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह…

3 hours ago

हौसलों की रोशनी से जगमगाया गोरखपुर! दिव्य दीपावली मेले में दिव्यांगों की कला ने जीता दिल

CDO ने खुद की खरीदारी; जानिए क्या-क्या रहा खास यतींद्र मिश्र की कलम से गोरखपुर…

3 hours ago

दीपावली पर पटाखा बाजारों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, एसपी ने किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए देवरिया…

3 hours ago

दिवंगत आरक्षी आदित्य राम श्रीवास्तव को पुलिस लाइन में दी गई शोक सलामी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस कार्यालय देवरिया के क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात आरक्षी आदित्य राम…

3 hours ago