गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शहर में गुरुवार की सुबह मौसम ने
अचानक करवट ली तेज गरज-चमक के साथ करीब 15 मिनट तक भारी ओलावृष्टि हुई। बर्फ के गोले इतने बड़े और भारी थे कि लोग दहशत में आ गए और सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे।
गोरखपुर शहर में सुबह 9:30 बजे के आसपास शुरू हुए ओलावृष्टि में 100 ग्राम से अधिक वजन के ओले गिरे, जिससे वाहनों के शीशे टूट गए, छतों पर तेज धमाके सुनाई देने लगे और लोगों में दहशत फैल गई। इस अचानक गिरे ओले से सड़कों पर बर्फ की परत जम गई। इतने भारी ओले गिरते देख लोगो में अफ़ारा तफरी मच गई और ओले गिरते ही लोगों ने खुद को और अपने वाहनों को सुरक्षित करने की कोशिश की। कई स्थानों पर दुकानदार शटर गिराकर छिप गए और राहगीर किसी छत या पेड़ की ओट में चले गए।ओलावृष्टि रुकने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने पिछले कई वर्षों में इतनी भारी ओलावृष्टि नहीं देखी है ।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शनिवार को तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा…
नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि…
पुत्रों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं…