Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसड़क पर पसरा मिला मांस का टुकड़ा

सड़क पर पसरा मिला मांस का टुकड़ा

स्थानीय लोगो ने लगाया गोवंशी पशु के मांस होने का आरोप

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर से लार को जाने वाली रोड पर ग्राम विशुनपुरा के पास रोड पर संदिग्ध मांस का टुकड़ा रोड पर गिरा था जिसे देख स्थानीय लोगो ने तरह तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए जिसमें कुछ लोगो द्वारा मांस के टुकड़े को गोवंशी पशु का मांस होने की बात भी कही गई और मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग इकट्ठा होने लगे किसी ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी जिसपर सलेमपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तेज़ जगन्नाथ सिंह आनन फानन में मौके पर पहुंचे, इस घटना की सूचना पर लार थाना अध्यक्ष कपिल देव चौधरी भी मौके पर पहुंचे, सलेमपुर क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ला के दिशानिर्देश पर रोड पर गिरे मांस के टुकड़े को इकट्ठा किया गया । इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी दीपक शुक्ला ने बताया कि मांस के टुकड़े को कब्जे में लेकर जॉच हेतु भेजा गया है । जांच रिपोर्ट आने के पश्चात उचित कार्यवाही की जाएगी ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments