टमाटर से लदी पिकप अनियंत्रित होकर पलटी कोई हानि नहीं

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना अंतर्गत भागलपुर तीन मुहाने पर शीतला माता मंदिर से 200 मीटर की दूरी पर टमाटर लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
सुबह के तीन से चार बजे के बीच टमाटर लदी पिकअप जो की बेल्थरा की तरफ से भागलपुर होते हुए लार के रास्ते सिवान जाने वाली थी,
सड़क किनारे लगी झाड़ियो से कुत्ते, बिल्ली, सियार का रास्ते पर आने से तेज रफ्तार गाड़ियां अनियंत्रित हो जाती हैं। जिससे एक्सीडेंट होने का ख़तरा बढ़ जाता हैं।
तीन मोहानी से लेकर भागलपुर चौराहे, ईसारू मार्ग पर बहुत ज़्यादा अतिक्रमण है, आए दिन गाड़ियां पलटती रहती हैं। डबल लेन के इस रास्ते पर अत्यधिक गाड़ियां आती जाती रहती है। काफी सावधानी से लोगों को सड़क पर करना पड़ता है। अतिक्रमण और सड़क किनारे लगी झाड़ियो से दुर्घटना होने का खतरा बना रहता हैं।
आपको बता दे की पिकअप पलटते ही वहां के लोग दौड़े और ड्राइवर को किसी तरह बाहर निकाला।
बताया जा रहा है कि ड्राइवर किसी जानवर को बचाने के चक्कर में पिकअप को अनियंत्रित होने से नहीं बचा सका। हालांकि ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ। इसकी सूचना भागलपुर पुलिस चौकी को दी गयी। भागलपुर पुलिस चौकी के दीवान धर्मेंद्र यादव मौके पर पहुंचकर पिकअप को किनारे करवाया। जिसमें कुछ ग्रामीण और ट्रैक्टर वाले लोगों ने काफी साथ दिया। ग्रामीणों के साथ मिलकर दीवान धर्मेंद्र यादव ने रास्ते के जाम को खाली कराया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

13 minutes ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

17 minutes ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

20 minutes ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

28 minutes ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

1 hour ago

गांव-गांव युवाओं को जोड़ने की तैयारी, सपा लोहिया वाहिनी की बैठक में बनी रणनीति

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर देवरिया…

3 hours ago