नीलगाय को बचाने में पेड़ से टकरा क्षतिग्रस्त हुआ पिकअप

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गाजीपुर में एक विद्यालय के निकट रविवार की भोर में करीब चार बजे अचानक सड़क पर आई नीलगाय को बचाने के चक्कर में एक पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। संयोग ठीक रहा कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बावजूद चालक सुरक्षित बच गया।
देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र निवासी चालक नागेंद्र यादव प्रतिदिन बिहार प्रांत के सीवान के गुठनी से जनपद कुशीनगर में, दूध सप्लाई करता है। वह तमकुहीराज – समऊर मार्ग के उक्त स्थान पर पहुंचा था कि अचानक एक नीलगाय सड़क पार करने लगी। उसे बचाने के चक्कर में चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क के किनारे पेड़ से जा भिड़ी। दुर्घटना में उक्त पिकअप गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन चालक सुरक्षित बच गया। चालक ने घटना की लिखित जानकारी पुलिस को दी। इस संबंध में एसएचओ अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जानकारी है, विधिक कार्रवाई पूरी की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर, जागरूकता कार्यशाला में दिए गए जल बचाने के संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भूजल सप्ताह के समापन अवसर पर जनपद मुख्यालय में…

15 hours ago

रेलवे कॉलोनियों में पीएनजी आपूर्ति हेतु एमओयू किया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l वाराणसी स्थित रेलवे कॉलोनियों में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की आपूर्ति सुनिश्चित…

15 hours ago

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सुनीं शिकायतें, 15 दिन में निस्तारण के दिए निर्देश

महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…

16 hours ago

बीबीएयू में छात्रावास आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम…

16 hours ago

तहसील घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता को किया हाउस अरेस्ट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बुधवार को कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओ संग बरहज तहसील का घेराव करने जा…

16 hours ago

ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को साइबर पुलिस ने दिलाई 1.28 लाख की राहत

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)l ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने…

16 hours ago