सिकन्दरपुर/ बलिया (राष्ट्र की परम्परा) सिवानकला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांव चलो कार्यक्रम आयोजन किया गया।जिस में बढ़ती ठंड से ठिठुर रहे गरीब व असहायों के राहत पहुंचाने हेतु,कम्बल वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय यादव रहे। कम्बल वितरण के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गांव चलो अभियान की शुरुआत करने का ऐलान किया है।भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान, दलित, वंचित को समर्पित रही है,अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के समय शुरू हुई विकास यात्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वट वृक्ष का रूप ले लिया है, आज मोदी सरकार गांव व गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है। आगे कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा से कल्याण कारी योजनाओं को धरातल पर उतारने की कोशिश लगातार की जा रही है। पीएम मोदी सरकार के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत होता जा रहा है। हम ‘गांव चलो अभियान’ के तहत जनता के बीच जाएंगे. उन्हें मजबूत भारत, आत्मनिर्भर भारत विकसित भारत बनाने के संकल्प का निमंत्रण देंगे।उन्होंने कहा कि जनसंपर्क का बड़ा अभियान है- गांव चलो अभियान, इस अभियान के तहत आप खुद को गांव से जोड़ें और गांव को भाजपा से जोड़ें,गरीबो में कम्बल वितरण करने के बाद कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना मेरी दिनचर्या में शामिल है। हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगा, क्षेत्र में सैकड़ो ऐसे जरूरतमंद हैं जिनकी आर्थिक स्थिति बिल्कुल दयनीय है।ऐसे में इस कड़कती ठंड में ठिठूरने के लिए वे मजबूर रहते हैं,इसी समस्या को देखते हुए असहाय मजबूर,जरूरतमंद एवं बुजुर्गों को कंबल मुहैया कराया है। कंबल मुहैया होने से जरूरतमंदों को बेहद सुविधा होगी।इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा एवं समस्या होने पर बेझिझक मुझे सूचित करें।मैं चौबीस घंटे क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर प्रयाग चौहान ,सतेंद्र राजभर , सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपईडीहा में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया…
ऑपरेशन क्लीन के तहत न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई, अंग्रेजी, देशी और कच्ची शराब…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में सोमवार को प्राचार्य…
सिकंदरपुऱ /बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) तहसील क्षेत्र के बेलौना गांव में जर्जर बिजली के…
मंचों से विकास के दावे, जमीन पर परिणामों का इंतजार, रोजगार,शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं…
जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक, विपक्ष पर भ्रम फैलाने का लगाया…