बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) तहसील पयागपुर अन्तर्गत ब्लाक विशेश्वरगंज के ग्राम गुलरिहा निवासिनी वृद्ध महिला फरियादी फूलपता बेवा भगौती आवास की आस लेकर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के जनतादर्शन में उपस्थित हुई। निराश्रित महिला फूलपता ने जिलाधिकारी को बताया कि उसके पुत्र का नाम आवास पात्रता सूची में दर्ज था। परन्तु बेटे और बहू की मृत्यु हो जाने के कारण वह वर्तमान समय में अपनी पोती के साथ फूस के टूटे-फूटे मकान में जैसे-तैसे गुज़र बसर कर रही है। फूलपता ने बताया कि वह अत्यन्त निर्धन व भूमिहीन महिला है। उसे बेटे के स्थान पर आवास योजना से लाभान्वित करने की कृपा की जाए ताकि वह अपनी पोती के साथ गुज़र-बसर कर सके। फूलपता के प्रकरण की गम्भीरता से सुनवाई करते हुए डीएम ने मौके पर ही प्रभारी सीडीओ/डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय को महिला को न्याय दिलाने का निर्देश दिया। साथ ही दूरभाष से खण्ड विकास अधिकारी को भी निर्देशित किया कि प्रकरण की जांच कराकर निराश्रित महिला को नियमानुसार आवास की सुविधा से आच्छादित किया जाय। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर भी मौजूद रही।
अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…
Ayatollah Ali Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की मौत की आधिकारिक…
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की…
1 मार्च को हुए निधन: इतिहास में दर्ज महत्वपूर्ण व्यक्तित्व1 मार्च को हुए निधन भारतीय…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले के ग्राम रोजगार सेवक पिछले सात माह से मानदेय…