जैमाल स्टेज पर जब दुल्हे की बिगड़ी चाल तब सात फेरे से पहले ही दुल्हन ने देख लिया दुल्हे का कमाल

तो शादी करने से करदिया इंकार

बरेली ( राष्ट्र की परम्परा )
यूपी के बरेली जिले से बारात का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमे सात फेरों से पहले ही बवाल होगया ।
बारात जब लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंची तो यहां उसकी जमकर खातिरदारी हुई, एक तरफ बाराती खाने-पीने और नाचने-गाने में मस्त थे तो दूसरी ओर जयमाल की तैयारी शुरू हो गई। जयमाल से पहले ही दूल्हे की चाल बिगड़ गई। दूल्हे को लड़खड़ाता देखकर दुल्हन को उसके हाव-भाव ठीक नहीं लगे, इसी बीच किसी ने दूल्हे का दुल्हन को वीडियो दिखा दिया, दूल्हे का वीडियो देखते ही दुल्हन भड़क गई और जयमाल स्टेज पर ही वरमाला फेंक कर चली गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते इतने में ही दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। समझौते के तमाम प्रयासों के बाद भी दुल्हन शादी करने के लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद बारात लौटा दी गई। फतेहगंज पूर्वी की नई कॉलोनी में बैंडबाजे के साथ गुरुवार रात को बरेली से बरात आई थी। सब कुछ सही चल रहा था, रात करीब एक बजे जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था स्टेज पर दूल्हे के कदम लड़खड़ाने लगे यह देखकर दुल्हन हैरान रह गई, लेकिन उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि दूल्हा शराब के नशे में है। इसके बाद किसी ने दूल्हे का सिगरेट पीते वीडियो बनाकर दुल्हन को दिखा गया। इसके बाद दुल्हन ने सैकड़ों बारातियों के सामने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन जयमाल फेंककर स्टेज से उतर गई। घराती से लेकर बारातियों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने शराबी दूल्हे से शादी न करने की जिद पकड़ ली। आधी रात के बाद तक चले समझौते के बाद दुल्हन शादी के लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद दूल्हा बारात लेकर बगैर दुल्हन लिए लौट गया। हालांकि देर रात दुल्हन के पिता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

rkpnews@desk

Recent Posts

बलरामपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, छह महीने में 155 से अधिक मामले पुलिस तक पहुंचे

बलरामपुर में बेटियों के घर छोड़ने के मामले बढ़े फोटो goo बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा…

1 minute ago

फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण से छात्राओं ने सीखा हुनर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के संरक्षण एवं…

9 minutes ago

मोबाइल कोर्ट में 180 से अधिक दिव्यांगों की फरियाद, एक सप्ताह में निस्तारण का अल्टीमेटम

यूडीआईडी की लंबित फाइलें होंगी शून्य, मेडिकल बोर्ड में चार की जगह सात चिकित्सक होंगे…

12 minutes ago

परिवहन विभाग के अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, 148.10% अधिक संपत्ति के साक्ष्य का दावा

प्रवर्तन अवर निरीक्षक का आवास मोहनिया चेक पोस्ट के प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर…

29 minutes ago

मुजफ्फरपुर में बाढ़ के बीच बड़ा नाव हादसा, रेस्क्यू के दौरान पलटी नाव; दो बच्चों की डूबने से मौत

मौके पर पुलिस मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड में…

46 minutes ago