अभिषेक मिश्रा बने असिस्टेंट ऑडिट ऑफीसर(AAO), परिजनों समेत क्षेत्र में खुशी की लहर

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जनपद के अतरौलिया निवासी अभिषेक मिश्रा पुत्र अरविंद मिश्रा एसएससी सीजीएल द्वारा आयोजित परीक्षा 2022 उत्तीर्ण कर असिस्टेंट ऑडिट ऑफीसर(AAO) बनकर परिजनों समेत पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया ,जिनका 56 वा रैंक रहा। इस अवसर पर उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा, जहां लोगों ने मिठाई खिलाते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया। बता दें कि एसएससी सीजीएल कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के रूप में जाना जाता है, जिसमें उम्मीदवारों को आयकर निरीक्षक, उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क निरीक्षकों, लेखकरो,कनिष्ठ लेखाकरो, भारत के रजिस्ट्रार जनरल में संकलन निवारक अधिकारी, आदि के रूप में नियुक्त करने के लिए आयोजित किया जाता है। अभिषेक मिश्रा के पिता मेडिकल स्टोर संचालक हैं तो वही माता ग्रहणी है। अभिषेक के बड़े भाई अविनाश मिश्रा ने 2021 में नीट( यूजी) की परीक्षा पास किया है। अभिषेक मिश्रा की प्रारंभिक शिक्षा दयानंद बाल विद्या मंदिर अतरौलिया तथा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा रेडिएंट कॉलेज जलालपुर अंबेडकर नगर से हुई है ।अभिषेक मिश्रा शुरू से ही मेधावी रहे हैं जिन्होंने हाई स्कूल में 95% तथा इंटरमीडिएट में 94.8% अंक हासिल किया ।इन्होंने ग्रेजुएशन कंप्लीट कर यह मुकाम हासिल किया ।अभिषेक मिश्रा के घर पहुंच कर बधाई देने वालों में राणा प्रताप सिंह, राणा लाखन सिंह, दिलीप शुक्ला ,नीरज मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, सभापति मिश्रा, अजय पाण्डेय ,श्रीकांत पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बलरामपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, छह महीने में 155 से अधिक मामले पुलिस तक पहुंचे

बलरामपुर में बेटियों के घर छोड़ने के मामले बढ़े फोटो goo बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा…

2 minutes ago

फैशन डिजाइनिंग प्रशिक्षण से छात्राओं ने सीखा हुनर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के संरक्षण एवं…

9 minutes ago

मोबाइल कोर्ट में 180 से अधिक दिव्यांगों की फरियाद, एक सप्ताह में निस्तारण का अल्टीमेटम

यूडीआईडी की लंबित फाइलें होंगी शून्य, मेडिकल बोर्ड में चार की जगह सात चिकित्सक होंगे…

13 minutes ago

परिवहन विभाग के अधिकारी के दो ठिकानों पर छापा, 148.10% अधिक संपत्ति के साक्ष्य का दावा

प्रवर्तन अवर निरीक्षक का आवास मोहनिया चेक पोस्ट के प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर…

30 minutes ago

मुजफ्फरपुर में बाढ़ के बीच बड़ा नाव हादसा, रेस्क्यू के दौरान पलटी नाव; दो बच्चों की डूबने से मौत

मौके पर पुलिस मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड में…

46 minutes ago