कार्मिक विभाग ने यांत्रिक विभाग की टीम को एक विकेट से हराया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक विनीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के क्रीड़ा स्थल में चल रहे अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार 13 जनवरी,2024 को कार्मिक और यांत्रिक विभाग के बीच मैच खेला गया। कार्मिक विभाग ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया, यांत्रिक विभाग की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाएं। यांत्रिक विभाग की तरफ से दीपक ने 42 बॉल पर सात चौके और और दो छक्के की मदद से 54 रन तथा सीडीओ विनीत रंजन ने 29 बॉल पर 8 चौके की मदद से 41 रन बनाएं। कार्मिक विभाग की तरफ से अमन ने चार ओवर में 29 रन देकर के तीन विकेट और सुनील ने तीन ओवर में 29 रन देकर के दो विकेट लिया। 172 रन के विजय लक्ष्य का पीछा करते हुए कार्मिक विभाग की टीम ने 19.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर एक विकेट से मैच जीत लिया। कार्मिक विभाग की तरफ से राहुल भट्ट ने 44 बॉल पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन, अमित कुमार ने 13 बॉल पर 18 रन बनाए। अंतिम दो ओवरों में कार्मिक विभाग को जीतने के लिए 27 रनों की आवश्यकता थी लेकिन अमित ने सात बाल पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन और अमन ने पांच बॉल पर दो चौके की मदद से 10 रन बनाकर कार्मिक विभाग को विकेट से जीत दिला दी। यांत्रिक विभाग की तरफ से ऋषभ ने चार ओवर में 39 रन देकर दो विकेट और मुकेश ने दो ओवर में आठ रन देखकर दो विकेट लिए। 44 बॉल पर शानदार 52 रन बनाने वाले कार्मिक विभाग के राहुल भट्ट को पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के मंडल मंत्री एन बी सिंह के द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
अंतर्विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का अगला मैच 15/01/ 2024 को विद्युत और इंजीनियरिंग विभाग के बीच में खेला जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

मंदिर के पास पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा, 10 किलो से अधिक गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

बरहज रेलवे स्टेशन के पीछे 10.638 किलो गांजा बरामद, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों और…

18 minutes ago

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

5 hours ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

5 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

5 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago