प्रेस-प्रशासन की बीच सेतु बनी स्थायी समिति, जिलाधिकारी बोले— पत्रकारों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से समाधान

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जिला प्रशासन और मीडिया के बीच समन्वय और सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से गठित जिला स्तरीय स्थायी समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कैम्प कार्यालय में गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रेस और प्रशासन एक-दूसरे के पूरक हैं, और दोनों के बीच बेहतर समन्वय से जिले की छवि और विकास गति दोनों में तेजी लाई जा सकती है।
जिलाधिकारी ने पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुलझाने का भरोसा दिलाया और प्रेस के रचनात्मक सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि मीडिया जनसमस्याओं को उजागर कर प्रशासन के लिए मार्गदर्शन का कार्य करती है। ऐसे में सकारात्मक संवाद और विश्वास का माहौल बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी ने समिति के सभी सदस्यों का परिचय प्राप्त किया। इसके बाद जिला सूचना अधिकारी ऋषभ देव त्रिपाठी ने बैठक के उद्देश्य और समिति की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जिले में पत्रकार उत्पीड़न का कोई मामला सामने नहीं आया है, जो एक सकारात्मक संकेत है। बैठक के दौरान पत्रकार प्रतिनिधियों ने दो महत्वपूर्ण मांगें उठाईं—1. कलेक्ट्रेट परिसर में पत्रकारों के लिए बैठक स्थल की व्यवस्था 2. पत्रकार की आकस्मिक मृत्यु पर परिवार को आर्थिक सहायता की सरकारी सुविधा का प्रावधान।
इन दोनों मांगों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया और संभव समाधान का भरोसा दिया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण मिश्र, अनूप कुमार हेमकर, ओमप्रकाश उपाध्याय, असगर अली, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, रमाकांत चौहान, अरुण कुमार राव, अभिषेक सिंह, हरिश्चंद्र राय, प्रभुनाथ और विवेक उपाध्याय समेत अन्य गणमान्य पत्रकार मौजूद रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और यह उम्मीद जगी कि पत्रकारों और प्रशासन के बीच संपर्क, संवाद और सहयोग की यह परंपरा भविष्य में और प्रगाढ़ होगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

6 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

7 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

7 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

7 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

7 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago