मंगल दलों को खेल-कूद सामग्री विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों ने किया वितरण

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। युवक एवं महिला मंगल दलों का खेल-कूद सामग्री वितरण कार्यक्रम विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक सदर पल्टूराम एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी द्वारा 162 मंगल दलों के सापेक्ष 40 दलों को खेल सामग्री वितरित की गयी।
युवा कल्याण विभाग द्वारा कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगणों के माध्यम से प्रत्येक मंगल दल को फुटबाल, वालीबाल, एयर पम्प, स्किपिंग रोप, चेस्ट एक्सपेंडर आदि खेल सामग्री वितरित की गयी। मंगल दलों को सम्बोधित करते हुये विधायक सदर ने कहा कि युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए खेल सबसे अच्छा माध्यम है। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने भी वितरित खेल सामग्री को उपयोग करने हेतु मंगल दलों को प्रेरित किया । साथ ही विधायक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने ओपेन जिम और खेल उपकरण उपलब्ध कराने हेतु आश्वासन दिया।
मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि मनरेगा द्वारा खेल-मैदान का विकास कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत कलवारी में विकसित खेल मैदान, ओपेन जिम का उल्लेख करते हुये कहा कि इसी प्रकार प्रत्येक ग्राम पंचायत में विकास कराया जायेगा। जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बलरामपुर प्रदेश के न जनपदों में से है जिसमें शतप्रतिशत गांव में युवक/महिला मंगल दल का गठन कराया जा चुका है और शीघ्र ही इनका शतप्रतिशत आॅनलाइन पंजीकरण पूर्ण करा लिया जायेगा।
कार्यक्रम में विधायक सदर पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी और मुख्य विकास अधिकारी संजीव कुमार मौर्य, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधिगण उपिस्थत रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि स्वयं को नए सिरे से समझने और जीवन को बेहतर बनाने का निमंत्रण भी हैं।

आस्था से आत्मजागरण तक: देवोत्थान हमें क्या सिखाता है? लेखक: ज्ञानेन्दु रविभूषण द्विवेदीयुवा शोध विद्वान…

6 minutes ago

आत्मकथा का दौर, वास्तविकता मचाए शोर!

जब अपनी गलतियों पर पर्दा डालकर, नाकामियों को समाजसेवा बताया जाने लगे…✍️ संजय एम. तराणेकरकवि,…

10 hours ago

जनता के विश्वास की कीमत क्या? कैग की रिपोर्टों से पारदर्शिता और जवाबदेही पर बहस

कैग के खुलासों से सरकारी व्यवस्था पर सवाल: सोने की शुद्धता से रेलवे, छात्रवृत्ति और…

10 hours ago

यूपी चुनाव 2027 की बड़ी तैयारी! हर विधानसभा में 9 उड़नदस्ते, 20 से ज्यादा एजेंसियां रखेंगी पैनी नजर

निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग का मास्टर प्लान तैयार, 20 से ज्यादा एजेंसियां संभालेंगी मोर्चा…

10 hours ago

तारीख पर तारीख से मुक्ति जरूरी, न्यायिक व्यवस्था में सुधार की दरकार

Ai निर्मित न्याय में देरी लोकतंत्र के विश्वास पर सबसे बड़ी चोट समयबद्ध और सस्ता…

10 hours ago

मौसम का यू-टर्न: अकवान मचाएगा हलचल, बारिश-वज्रपात की चेतावनी; ट्रेनों पर भी असर

Ai निर्मित 20 और 21 नवंबर को मौसम दिखाएगा तीखे तेवर, गरज-चमक और वज्रपात का…

10 hours ago