Categories: Uncategorized

प्रधानाचार्य की सेवानिवृत्ति पर छलक आई लोगों की आंखें, दी भावभीनी विदाई

  • एचआरआईसी के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह सेवानिवृत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद मुख्यालय स्थित हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, खलीलाबाद के प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प चुनते हुए सेवामुक्त हो गएl श्री सिंह की सेवानिवृत्ति से सबकी आंखें छलक आईl विद्यालय परिवार ने फूल-मालाओं से रामकुमार सिंह को विदाई देते हुए उनके साथ बिताये पलों को याद कर भावुक हो गयाl इस दौरान साथियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ शिक्षाविद् बताते हुए उनके कार्यों को रेखांकित किया। इस दौरान उन्होंने अपना पदभार अरुण कुमार ओझा को सौंपा।
इस अवसर स्कूल परिसर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रबन्धक अमरनाथ रूंगटा ने विद्यालय में उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री सिंह ने अच्छा शैक्षणिक वातावरण तैयार कर गरीब बच्चों को आगे बढ़ाने का काम कियाl
ज्ञातव्य है कि प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में विद्यालय में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। जिनमें अंग्रेजी माध्यम के महंगे कॉन्वेंट स्कूलों को टक्कर देते हुए नर्सरी से इंटरमीडिएट तक अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य प्रारंभ कराया और अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना करना आदि शामिल है।
विराट व्यक्तित्व के स्वामी श्री सिंह ने विद्यालय के अलावा समाज सेवा में भी महत्वपूर्ण योगदान देते रहते हैं। वे रोटरी क्लब में उच्च दायित्वों का निर्वहन करते हुए, संस्कार भारती व भारत तिब्बत समन्वय संघ, राष्ट्रीय सनातन संस्कृति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पदीय दायित्वों का गौरवपूर्ण निर्वहन कर रहे हैं।
सेवानिवृत्ति समारोह में विद्यालय के प्रबंधक अमर नाथ रूंगटा के अतिरिक्त जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ हरिबक्श सिंह, डॉ. राकेश कुमार सिंह, योगेंद्र सिंह, ज्ञानप्रकाश राय, मदन लाल, पुनीत त्रिपाठी, भास्कर मणि त्रिपाठी, इंद्रेश धर दूबे, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, लालमन प्रसाद, राकेश मिश्रा सहित विद्यालय परिवार ने श्री सिंह के योगदान की प्रशंसा की और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना किया।

rkpshomnath

Recent Posts

यूपी में मेधावी छात्राओं की चमकेगी राह! स्कूटी के साथ हेलमेट और पेट्रोल देने की भी तैयारी

यूपी की 40 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी! नवंबर से वितरण की तैयारी…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के सवालों से दवा बाजार में मूल्य नियंत्रण पर बहस तेज

क्या सभी जीवनरक्षक दवाओं पर लगेगी मुनाफे की लगाम? औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश, 2013 और…

6 hours ago

अपराधी और पुलिस आमने-सामने, पैर में गोली लगने के बाद PMCH पहुंचाया गया शुभम

पुलिस और अपराधी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग फोटो ai निर्मित पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।…

6 hours ago

कटी हुई घास से घर पर बनाएं लिक्विड खाद

बिना ज्यादा खर्च के घास और पानी से बनाएं तरल खाद, इस्तेमाल से पहले रखें…

6 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं; एंटी रोमियो टीम…

7 hours ago

मुजफ्फरनगर में सनसनीखेज वारदात, शिव मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या

20 वर्षों से प्राचीन शिव मंदिर में रहकर कर रहे थे पूजा-पाठ, सेना से सेवानिवृत्त…

8 hours ago