Sunday, October 19, 2025
Homeउत्तर प्रदेशशहर के हर चौराहे पर कैमरे की कैद में होंगे लोग :...

शहर के हर चौराहे पर कैमरे की कैद में होंगे लोग : एडीजी

गोरखपुर शहर को अन्य शहरों के लिए नजीर की तरह करेंगे पेश
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर के व्यापारियों व पार्षद द्वारा किया गया कार्य बेहद सराहनीय व्यापारियों द्वारा त्रिनेत्र अभियान में जागरूक करने को लगाई गई गाड़ियां
पादरी बाजार क्षेत्र के असुरन स्थित राप्ती कांपलेक्स सर्राफा मंडल समिति के व्यापारियों द्वारा बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एडीजी अखिल कुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ, शाहपुर थानाध्यक्ष व स्थानीय पार्षद व पूर्व उपसभापति चंद्रशेखर सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों को एडीजी द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीजी ने कहा कि जल्द ही शहर का ऐसा कोना नहीं होगा जो कैमरे की जद में ना हो शहर के चप्पे-चप्पे पर कैमरे लगाए जाएंगे जिससे कि व्यापारियों की सुरक्षा हो सके साथ ही गोरखपुर शहर को अन्य जिलों के लिए एक नजीर की तरह पेश किया जाएगा जिस तरह व्यापारियों द्वारा त्रिनेत्र अभियान में आम जनमानस व व्यापारियों को जागरूक करने के लिए स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से गाड़ियों द्वारा प्रचार प्रसार कर लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही है या बेहद सराहनीय कार्य है। शाहपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले स्थानीय पार्षद चंद्रशेखर द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। स्थानीय पार्षद चंद्रशेखर सिंह ने माला पहना कर एडीजी का स्वागत किया। इसके साथ ही पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कमलेश तिवारी, दिनेश सिंह, दीपकमल सिंह, मनवीर सिंह, राजेश तुलस्यान, महेश्वर सिंह, नदीम अली, अरशद लारी, संजीव सुल्तानिया, विजय बहादुर मल्ल, विजय सिंह, विनय सिंह, राजा सिंह, मणिनाथ गुप्ता, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments