नए साल पर रोड़ जाम होने से लोग हुए परेशान

जाम में फंसी रही एंबुलेंस, तमाम बुजुर्ग महिला और बच्चों को लाइन में खड़ा रखा गया और उसके बाद जाने दिया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l भारत नेपाल सीमा क्षेत्र रूपईडीहा एसएसबी चेकपोस्ट से आवागमन करने वाले लोगों को नए साल के दिन काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा । चूंकि आज नए वर्ष का पहला दिन था इसलिए नेपाल जाने वाली गाड़ियों का तांता था इसके अलावा नेपाल से भी प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते है।एस एस बी चेक पोस्ट पर जांच के नाम पर पैदल चलने वालों लोगो के साथ साथ गाड़ियों की भी लाइन लगवा दिया और एक एक गाड़ियों में अधिक समय लगाकर जाम को बढ़ावा दे रहे है।नेपाल से आने वाले लोग भारी भरकम सामान लादकर लाइन में लगकर इंतजार करने को विवश हुए । जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं यहाँ तक कि भीषण जाम में फंसे एंबुलेंस को लाइन में खड़ा रखा गया और काफी समय के बाद छोड़ा गया । ऐसे ही तमाम बुजुर्ग महिलाओ और बच्चों को लाइन में खड़ा रखा गया और उसके बाद जाने दिया गया । जाम की ऐसी भयावह स्थिति क्षेत्र में पहले कभी देखने को नही मिली आने जाने वाले लोग त्राहिमाम हो उठे । लगातार लोग एसएसबी बीओपी पर मिन्नतें करते हुए देखे गए लेकिन सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने कमांडेंट का आदेश कहते हुए कोई मुरव्वत नहीं की ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

4 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

4 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

7 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

7 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

7 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

8 hours ago