गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमत के साथ आज से हो रहे हैं ये 6 बदलाव

आपकी जेब पर पड़ेगा भारी असर

नई दिल्ली ( राष्ट्र की परम्परा)l आज से नए साल 2023 की शुरुआत हो चुकी है और पहले दिन से ही आम आदमी से जुड़े कई अहम बदलाव हुए हैं। कई ऐसे बदलाव हैं, जो सीधे तौर पर आपकी वित्तीय सेहत (Financial Health) पर असर डालेंगे. बैंकिंग से जुड़े नियम से लेकर एलपीजी सिलेंडर की कीमत तक में बदलाव हुए हैं, जान लीजिए आज से क्या बड़े बदलाव हो रहे हैं।
एलपीजी की कीमतों में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को गैस कंपनियां एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती है. ऐसे में नए साल की शुरुआत में यानी 1 जनवरी 2023 को भी एलपीजी की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है, 1 जनवरी 2023 से कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढोतरी हुई है, वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें जस की तस बनी हुई है। कॉमर्शियल सिलेंडर के लिए अब 25 रुपये अधिक खर्च करने होंगे, दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब 1769 रुपये का मिलेगा, वहीं मुंबई में इसके लिए 1721 रुपये, कोलकाता में 1870 रुपये और चेन्नई में 1917 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
जीएसटी ई-इन्वॉयसिंग (GST Invoicing) या इलेक्ट्रॉनिक बिल के नियम 1 जनवरी 2023 से बदलने जा रहे हैं. सरकार ने ई-इन्वॉयसिंग के लिए 20 करोड़ रुपये की सीमा को कम करते हुए पांच करोड़ रुपये कर दिया है, यह नियम 2023 के पहले दिन से लागू हो जाएगा, इस नियम के लागू होने से अब उन कारोबारियों को इलेक्ट्रॉनिक बिल जेनरेट करना जरूरी होगा जिनका बिजनेस सालाना पांच करोड़ से अधिक का है।
बैंकों की जिम्मेदारी बढ़ेगी
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, पहली जनवरी 2023 से बैंक लॉकर को लेकर तय किए गए नियमों में बदलाव होने जा रहा है। नए नियमों के लागू होने के बाद बैंकों पर लगाम लगेगी और वे ग्राहकों के साथ बैंक लॉकर को लेकर मनमानी नहीं कर पाएंगे।
इसके बाद बैंकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी, क्योंकि अगर लॉकर में रखे किसी ग्राहक के सामान को किसी कारणवश कोई नुकसान पहुंचता है, तो बैंक की जिम्मेदारी तय होगी। बता दें बैंक से ग्राहकों को 31 दिसम्बर तक के लिए एक एग्रीमेंट साइन करना है, इसके जरिए ग्राहकों को लॉकर के नियमों में बदलाव के बारे में जानकारी एसएमएस और अन्य माध्यम से दी जाएगी।
एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के नियम
प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में चेंज करने का फैसला किया है, जो 1 जनवरी 2023 से लागू हो रहा है। अगर आप इस बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो फिर ये बदलाव आपके लिए जानना जरूरी है। दरअसल, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के पेमेंट पर मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट्स के नियम बदलने जा रहे हैं, आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने सभी रिवॉर्ड पॉइंट का भुगतान 31 दिसंबर 2022 तक कर लें.
गाड़ी खरीदने के लिए करना होगा ज्यादा खर्च।
अगर आप भी नए साल पर अपने या परिवार के लिए गाड़ी, खरीदने का प्लान बनाए बैठे हैं, तो हो सकता है कि आपको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़े. दरअसल, 2023 की शुरुआत से ही मारुति सुजुकी,एमजी मोटर्स,हुंडई,रेनो से लेकर आउडी और मर्सडीज जैसी कंपनियां, अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। टाटा की ओर से अपने कमर्शियल गाड़ियों की कीमत 2 जनवरी 2023 से बढ़ाने का ऐलान भी कर दिया गया है।
ईएमआई रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी
इन पांच बड़े बदलावों के साथ ही एक जनवरी 2023 से फोन निर्माता कंपनियों और इसका आयात-निर्यात करने वाली फर्मों के लिए भी नया नियम आएगा, इसके तहत कंपनियों को हर फोन के आईएमईआई, नंबर का रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। दूरसंचार विभाग ने आईएमईआई से छेड़छाड़ होने के मामलों पर लगाम लगाने के लिए ये तैयारी की है, जो फोन विदेशी यात्रियों के साथ भारत आए हैं, उनका भी रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा.

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

4 hours ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

9 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

9 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

9 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

9 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

11 hours ago